फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन के दौरान मारपीट : पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के दौरान हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई थी। पुलिस ने दर्जनभर छात्रों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

दरअसल मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन आर्यन व एनएसयूआई छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच चुनाव कार्यालय सीनेट सभागार में आपसी झड़प हो गई थी। इस दौरान छात्रों ने एक दूसरे के साथ जमकर हाथापाई की पुलिस के हस्तक्षेप के बाद छात्र शांत हुए थे। इसके बाद एनएसयूआई व आर्यन संगठन की ओर से कोतवाली में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दर्ज कराई गई।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर मणि भूषण श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों के 12 से अधिक छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चुनाव के दौरान विवि में किसी तरह की अप्रिय घटना न हो इसके लिए परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। छात्रों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें