फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दें अधिकारी : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा परियोजना के तहत शासी निकाय की समीक्षा बैठक ली। डीएम ने अधिकारियों को गांवों में जाकर विभागों के माध्यम से संचालित हो रही योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने रोस्टर बनाकर नवंबर में कृषि मेला करवाए जाने के निर्देश मुख्य कृषि अधिकारी पौड़ी को दिए। उद्यान अधिकारी को विकासखंड वार कार्यों के यूनिटों की जानकारी व हो रहे उत्पादन का डाटा प्रत्येक माह तैयार करने के निर्देश दिए। डीएम ने उद्यान अधिकारी से जनपद में हो चुके पौधा रोपण की जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, मुख्य कृषि अधिकारी डीएस राणा, मुख्य उद्यान अधिकारी डा. नरेंद्र कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. एसके सिंह बर्त्वाल, मत्स्य निरीक्षक अभिषेक मिश्रा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें