फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ स्तर तक पहुंचाए पदाधिकारी पार्टी कार्यक्रम

विज्ञापन
श्रीनगर विधान सभा के पदाधिकारियों की बैठक लेते भाजपा प्रदेश महामंत्री अजय कुमार - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों/ जनप्रतिनिधियों/ दायित्वधारियों की बैठक ली। इस दौरान पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार ने सभी पदाधिकारियों को प्रदेश नेतृत्व से भेजे गए कार्यक्रम को बूथ स्तर तक सफल बनाने के लिए कहा। उन्होंने कोविड -19 के दौरान संगठन की ओर से किए गए कार्यों राशन किट वितरण, जरूरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था, स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यों, पर्यावरण दिवस पर होने वाले कार्य और योग दिवस पर होने वाले बूथ स्तर तक के कार्यों की जानकारी ली। बैठक का संचालन जिला महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल ने किया। मौके राज्य मंत्री दर्जाधारी मातबर रावत, जिला अध्यक्ष संपत रावत, जिला मीडिया प्रभारी गणपति भट्ट, श्रीनगर मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, महामंत्री मानव बिष्ट व विनय घिल्डियाल, खिर्सू मंडल अध्यक्ष रमेश मंदरवाल, पाबौ मंडल अध्यक्ष दीपक रावत, पैठाणी मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत और थलीसैंण मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें