फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: गर्भवती महिलाओं को बांटी पोषण किट

Sun, 27 Sep 2026 06:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को आंगनबाड़ी केंद्र कोटली, भदुंडा, विशल्ड-एक व दो और रलथम में आंगन मिलन कार्यक्रम व पोषण माह का आयोजन किया गया। कनिष्ठ प्रमुख शिवानी रावत ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों उमा, संगीता, भावना, प्रमिला और सविता को प्रमाणपत्र वितरित किए। छह गर्भवती व धात्री महिलाओं और पांच किशोरियों को पोषण किट, चार किशोरियों को टी-शर्ट तथा एक लाभार्थी को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट दी गई। कार्यक्रम में पोषण, स्वास्थ्य और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी चंद्रकांता काला मौजूद रहीं।
विज्ञापन



छात्रों को नशे के प्रति किया जागरूक
पौड़ी। राजकीय पॉलीटेक्निक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मानसिक स्वास्थ्य व नशा मुक्ति जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। साइकियाट्रिक सोशल वर्कर अनुज कुमार ने छात्रों को शराब, तंबाकू, धूम्रपान समेत विभिन्न नशीले पदार्थों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही नशा मुक्ति से जुड़े कानूनी व चिकित्सीय पहलुओं और एनटीसीपी व एनडीपीएस एक्ट के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य अभिनव थपलियाल, सौरभ सिंह चौहान, रोहित शाह, तुषार रावत आदि मौजूद रहे।
आज से शुरू होंगे सुरक्षा जवान भर्ती मेले
पौड़ी। शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लैंसडौन (जयहरीखाल) और एसएससीआई सिक्योरिटी लिमिटेड देहरादून की ओर से सुरक्षा जवान भर्ती रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि मेले सुबह 10 से शाम तीन बजे तक होंगे। सोमवार को पौड़ी, 29 को कोट, 30 को दुगड्डा, एक अक्तूबर को खिर्सू, तीन को रिखणीखाल, पांच को पाबौ, छह को पोखड़ा, सात को एकेश्वर, आठ को जयहरीखाल, नौ को कल्जीखाल, 10 को द्वारीखाल और 12 अक्तूबर को थलीसैंण में भर्ती मेला लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें