फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पौड़ी में टायफाइड व बुखार के मरीज बढ़े

Mon, 29 Jun 2026 05:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी 350 के पार पहुंची
विज्ञापन

पौड़ी। दूषित पानी की आपूर्ति से इन दिनों लोग जलजनित बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्गों में टायफाइड, बुखार और खांसी के मामले बढ़ गए हैं। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 350 से अधिक लोगों ने पंजीकरण करवाया।
जिला अस्पताल में मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से विशेषज्ञ चिकित्सकों के कक्ष के बाहर उपचार पाने के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रही। एक फिजीशियन के अवकाश पर जाने से अस्पताल में एक ही रह गए हैं। ऐसे में मरीजों की लाइन लग रही है। फिजीशियन के पास सर्वाधिक 120 से अधिक लोगों ने जांच कराई।
विज्ञापन

फिजीशियन डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि इन दिनों जलजनित बीमारियों के चलते सभी वर्गों के लोग बीमार हैं। इनमें भी टायफाइड, बुखार, खांसी के मामले सबसे अधिक हैं। उन्होंने लोगों को स्वच्छ व उबला पानी पीने, संतुलित पोषाहार लेने और फास्ट फूड से बचने की सलाह दी है। वहीं पीड़ित नरेंद्र रावत ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से खांसी होने से गुला दुख रहा है।
विज्ञापन


प्रशासनिक कार्यों समेत अल्ट्रासाउंड की कमान संभाल रहे सीएमओ
सीएमओ डॉ. शिव मोहन शुक्ला इन दिनों प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ ही जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की कमान भी संभाल रहे हैं। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सुनील त्यागी के अवकाश पर होने के चलते सीएमओ डॉ. शुक्ला हर दिन अल्ट्रासाउंड कर लोगों को लाभ पहुंचा रहे हैं। सोमवार को भी सीएमओ ने सुबह 9 से 10.30 बजे तक जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड किए। उन्होंने नौ गर्भवतियों समेत 25 के अल्ट्रासाउंड किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें