गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एमएचआरडी के खिलाफ सांकेतिक धरना दिया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान विश्वविद्यालयों में परीक्षाएं कराने का निर्णय गलत है। इससे छात्रों का जीवन खतरे में पड़ सकता है। कहा कि एमएचआरडी ने निर्णय जल्द वापस नहीं लिया आंदोलन किया जाएगा। छात्रसंघ अध्यक्ष आस्कर रावत ने कि देश में कोरोना संक्रमण का दौर चरम पर है। ऐसे में एमएचआरडी सितंबर मे विश्वविद्यालयों में सेमेस्टर परीक्षा कराने जा रहा है। धरना देने वालों में जिलाध्यक्ष गौरव सागर, छात्रसंघ कोषाध्यक्ष सचिन रावत, शुभम रावत, सुमित आदि शामिल रहे।