फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 10 तक जमा करा सकेंगे सेमेस्टर परीक्षा के फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन की अवधि 31 मई तक बढ़ाए जाने के बाद गढ़वाल विवि ने सेमेस्टर परीक्षा के ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब परीक्षार्थी 10 जून तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। जबकि परिसरों, संबद्ध शिक्षण संस्थानों को 20 जून तक ई-मेल के माध्यम से आवेदन पत्र विवि को उपलब्ध कराना होगा। इसके अलावा विवि ने आवेदन पत्रों की हार्ड कॉपी जमा करने की बाध्यता को भी समाप्त कर दिया है। इसका सीधा फायदा उन छात्र-छात्रों को होगा, जो लॉक डाउन के कारण श्रीनगर नहीं आ सकते हैं।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि ने गत एक मई को नोटिफिकेशन जारी करते हुए 4 से 20 मई तक मुख्य परीक्षा, व्यावसायिक परीक्षा और अंक सुधार परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि तय की थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से छात्र-छात्राएं अपने घरों में हैं। कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां नेट कनेक्टिविटी नहीं है। ऐसे में उनके सामने फॉर्म भरने की समस्या थी। दूसरा फॉर्म का प्रिंट निकालकर हार्ड कॉपी अपने संस्थानों में जमा की जानी थी। जो लॉकडाउन के कारण मुश्किल था। विवि के मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो. राकेश भट्ट ने बताया कि लॉक डाउन बढ़ने पर परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 जून तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें