फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: जिले में 6083 वार्ड सदस्यों व ग्राम प्रधान के पांच पदों पर आज से नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 6083 वार्ड सदस्यों व ग्राम प्रधान के पांच पदों पर आज से नामांकन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



पौड़ी। जनपद के 15 विकासखंडों में 6083 वार्ड सदस्यों व पांच ब्लॉकों की पांच ग्राम पंचायताें में प्रधानों के रिक्त पांच पदों के लिए उपचुनाव अधिसूचना जारी हो गई है। इन पदों के लिए आज 13 व 14 नवंबर को नामांकन और 20 को मतदान होगा।



जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत)/डीएम डॉ. स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के तहत विकासखंड थलीसैंण के सुनारगांव, रिखणीखाल के सुलमोड़ी, एकेश्वर के पालकोट, पोखड़ा के कुण्ज और कल्जीखाल के डांगी ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान के रिक्त पांच पदों के साथ ही सभी 15 ब्लॉकों में वार्ड सदस्यों के 6083 पदों के लिए उपचुनाव होंगे। 13 व 14 नवंबर को नामांकन, 15 को नामांकन पत्रों की जांच, 16 को नामवापसी व चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। 20 नवंबर को प्रात: 8 से 5 बजे तक मतदान और 22 नवंबर को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचुनाव को तैनात किए रिटर्निंग अफसर

पौड़ी। उपचुनाव के तहत उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत)/ सीडीओ गिरीश गुणवंत ने पांच ब्लॉकों में ग्राम प्रधानों के रिक्त पदों पर रिटर्निंग अफसरों की तैनात कर दी गई है। थलीसैंण में एबीडीओ टीकाराम, बीरोंखाल में बीडीओ सुदर्शन बुटोला, कल्जीखाल में बीडीओ चंद्रप्रकाश बलूनी, खिर्सू में बीडीओ अमित बिजल्वाण, पाबौ में हरेंद्र सिंह व कोट में बीडीओ पाबौ धूम सिंह को रिटर्निंग अफसर बनाया गया है। बताया कि अन्य ब्लाकों के लिए पूर्व में जारी आदेशों के अनुसार रिटर्निंग अफसर नामित किए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें