फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: गढ़वाल विवि से संबद्ध नहीं है कोई पैरामेडिकल कॉलेज

Wed, 19 Aug 2026 05:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पैरामेडिकल पाठ्यक्रम संचालित करने वाले संस्थानों और छात्रों को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। विवि ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कोई भी पैरामेडिकल पाठ्यक्रम संचालित करने वाला कॉलेज या संस्थान विश्वविद्यालय से संबद्ध नहीं है।
विज्ञापन

विवि की स्टैंडिंग कमेटी फॉर एफिलिएशन के अध्यक्ष प्रो. एमएस पंवार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया यदि कोई छात्र-छात्रा गढ़वाल विवि की संबद्धता के नाम पर किसी कॉलेज अथवा संस्थान में पैरामेडिकल पाठ्यक्रम में प्रवेश लेता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित की होगी। ऐसे प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय किसी भी प्रकार से जिम्मेदार अथवा उत्तरदायी नहीं होगा। उन्होंने छात्रों से अपील की है कि पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने से पहले संबंधित संस्थान की मान्यता और विश्वविद्यालय से उसकी संबद्धता की सही जानकारी अवश्य प्राप्त करें। विवि ने छात्रों को आगाह किया है कि बिना पुष्टि के किसी संस्थान में प्रवेश लेकर वे धोखाधड़ी अथवा भ्रम का शिकार न हों। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें