फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43 गांवों की बत्ती गुल

Thu, 05 Nov 2015 09:33 PM IST
बैजरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बीरोंखाल विकासखंड के ग्राम कांडा तल्ला के पास बीरोंखाल-रिखणीखाल मोटर मार्ग पर डामरीकरण के कार्य में लगा एक मैक्स बायलर ट्रैक्टर से अलग होकर नयार नदी में जा गिरा। बॉयलर की चपेट में आने से बिजली का पोल भी टूट गया। जिससे दुनाऊ न्याय पंचायत के करीब  43 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। लोगों ने घटना की जानकारी ऊर्जा निगम को दे दी है। विभागीय अधिकारियों ने शुक्रवार शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल करने का दावा किया है।
विज्ञापन

ग्रामीण भुवनेश पोखरियाल ने बताया कि सड़क पर डामरीकरण का काम चल रहा था। बृहस्पतिवार दिन में अचानक ट्रैक्टर पर लगा बायलर अलग होकर नयार नदी में जा गिरा। बायलर की चपेट में आकर पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे पूरे इलाके की आपूर्ति ठप हो गई। क्षेत्र में विद्युत कर्मियों का टोटा होने से लाइन को ठीक नहीं किया जा सका। ब्लाक प्रमुख  कविता पोखरियाल ने बताया कि उपखंड अधिकारी का पद दो साल से रिक्त पड़ा है, जबकि कनिष्ठ अभियंता  का तबादला बिना प्रतिस्थानी के कर दिया गया। स्यूंसी वितरण खंड को विघुत आपूर्ति  करने वाली सतपुली ,संगलाकोटी-स्यूंसी की 33 केवी लाइन में दो दिनों से ब्रेक  डाउन है। जिसके चलते कई क्षेत्रों में धुमाकोट वितरण खंड से बिजली आपूर्ति कर काम चलाया जा रहा है। प्रभारी उपखंड अधिकारी अजीत सिंह  का कहना है दुनाव न्याय पंचायत में शुक्रवार शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें