फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद नहीं होगा पौड़ी का लोनिनि निर्माण खंड

Sun, 01 Feb 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोनिवि निर्माण खंड को बंद करने के खिलाफ ठेकेदारों का आंदोलन रंग लाया है।

शासन ने पौड़ी के निर्माण खंड को बंद करने का शासनादेश को निरस्त कर दिया है।

इसके तहत शासन ने लोनिवि निर्माण खंड श्रीनगर, पौड़ी, पाबौ और प्रांतीय खंड पौड़ी के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है।


15 जनवरी को पौड़ी के लोनिनि निर्माण खंड को बंद करने का शासनादेश जारी हुआ था।

इसके  अधीन आने वाले एकेश्वर और पोखड़ा ब्लाक को लोनिवि निर्माण खंड पाबौ में शामिल करने और  शेष भाग को लोनिवि प्रांतीय खंड में समायोजित करने के निर्देश जारी किए गए थे।

इसकी सूचना मिलते ही पौड़ी के ठेकेदारों ने इसके खिलाफ 17 जनवरी से आंदोलन शुरू कर दिया था।

 शासनादेश के खिलाफ जनाक्रोश को देखते हुए शनिवार को शासन को अपना फैसला बदल दिया है।


सचिव लोनिवि अमित नेगी की ओर से इसके लिए शासनादेश जारी कर दिया है।

इसमें 15 जनवरी को जारी शासनादेश को निरस्त करने के साथ-साथ लोनिनि निर्माण खंड को यथावत रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें