फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: सिटी बस सेवा नहीं, टैक्सी चालक ले रहे मनमाना किराया

Tue, 06 Jan 2026 11:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में छह वर्षों से ठप है सिटी बस सेवा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र में करीब छह वर्षों से सिटी बस सेवा बंद होने के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में टैक्सी चालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

पराग डेयरी, घसिया महादेव, एनआईटी, उफल्डा, स्वीत, श्रीकोट, कलियासौड़, भक्तियाना सहित आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों ने बताया कि सिटी बस न होने का सीधा फायदा टैक्सी संचालक उठा रहे हैं। प्रकाश, गजेंद्र और दिनेश ने बताया कि कम दूरी के लिए भी टैक्सी चालक 20 रुपये वसूल रहे हैं। दो से पांच किलोमीटर की दूरी का किराया भी समान लिया जा रहा है। श्रीकोट रूट पर अगर कोई यात्री घसिया महादेव या पुल तक उतरता है तो भी उससे 20 रुपये लिए जाते हैं जबकि श्रीकोट तक जाने पर भी यही किराया वसूला जा रहा है। बुजुर्गों का कहना है कि दोपहिया वाहन चलाना नहीं आता है। सिटी बस न होने से उनकी आवाजाही और भी मुश्किल हो गई है। पहले श्रीनगर से कीर्तिनगर और श्रीनगर से कलियासौड़ तक सिटी बस का संचालन होता था लेकिन यह छह साल से बंद है। अब यहां न तो नियमित बस सेवा है और न ही लोकल वाहनों की पर्याप्त आवाजाही। वहीं नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त रविराज सिंह बंगारी ने बताया कि सिटी बस के संचालन को लेकर निगम प्रयासरत है। गढ़वाल कमिश्नर से स्वीकृति मिल चुकी है। फंड की व्यवस्था होते ही सिटी बस सेवा शुरू करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें