फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईटी के स्थायी परिसर के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण कर लौटी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
केेंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से गठित चार सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) उत्तराखंड के लिए चयनित भूमि (सुमाड़ी क्षेत्र) का निरीक्षण कर लौट गई है। टीम कुछ दिन में रिपोर्ट शिक्षा मंत्रालय को भेज देगी। तत्पश्चात मंत्रालय रिपोर्ट नैनीताल हाईकोर्ट में प्रस्तुत करेगा।
विज्ञापन

नैनीताल हाईकोर्ट के आदेशों पर शिक्षा मंत्रालय ने सरदार बल्लभ भाई पटेल एनआईटी सूरत के निदेशक प्रो. एसआर गांधी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय विशेषज्ञ समिति गठित की है। दरअसल विगत 27 जुलाई को एनआईटी उत्तराखंड के स्थायी परिसर के निर्माण के संबंध में दाखिल पीआईएल पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने स्थायी कैंपस निर्माण के निर्णय पर केंद्र सरकार को दोबारा परीक्षण करने और विशेषज्ञों के सुझाव लेने के आदेश दिए थे। मंत्रालय के निर्देश पर कमेटी के अध्यक्ष प्रो. गांधी, एनआईटी जयपुर के प्रो. एमके श्रीमाली, योजना एवं वास्तुकला विद्यालय दिल्ली के निदेशक प्रो. पीएसएन राव और एनआईटी प्रयागराज के प्रो. एके सचान ने 2 से 5 अक्तूबर तक सुमाड़ी का निरीक्षण करने के साथ ही प्रस्तावित निर्माण की ड्राइंग पर चर्चा की। प्रो. गांधी ने बताया कि संस्थान के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित परिसर के प्लान पर चर्चा करते हुए देखा गया कि निर्माण किस प्रकार होगा। कितनी जमीन निर्माण के लिए उपयुक्त है। यहां से लौटने के बाद टीम के साथ ऑनलाइन बैठक कर रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा। 10-15 दिन में रिपोर्ट मंत्रालय को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें