फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव नियुक्त सभासदों ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका और नगर पंचायत में नव नियुक्त सभासदों के लिए शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सभी सभी नवनियुक्त सभासदों ने नगर को सुंदर और स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

श्रीनगर में पालिकाध्यक्ष पूनम तिवारी ने नव नियुक्त सदस्य कुशाल सिंह और अनसूया पटवाल का शपथ ग्रहण करवाया। जबकि नगर पंचायत कीर्तिनगर में अध्यक्ष कैलाशी देवी जाखी ने नवनियुक्त सभासद प्रेमप्रकाश मेहता को शपथ दिलाई। देवप्रयाग में भी नव नियुक्त सभासद अतुल कोटियाल को पालिकाध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
पीपलकोटी। नगर पंचायत पीपलकोटी में मनोनीत सभासद कन्हैया लाल शाह को नगर पंचायत के अध्यक्ष रमेश बंडवाल ने शपथ दिलाई। इस दौरान अधिशासी अधिकारी टंकार कौशल, मंडल अध्यक्ष भाजपा राजेंद्र हटवाल, रोबिन पंवार, दीपक पंत, सुनील कोठियाल, भगवान लाल शाह, चारों सभासद व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पौड़ी। पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने नामित सभासद मोहन सिंह नेगी व पूनम नेगी को पद व गोपनियता की शपथ दिलाई। संचालन जगत किशोर बड़थ्वाल ने किया। उन्होंने कहा कि नामित सदस्य भी शहर के विकास में सहभागी बनकर सहयोग प्रदान करेंगे। संचालन जगत किशोर बड़थ्वाल ने किया। इस अवसर पर सभासद मनमोहन सिंह, हेमंती गुसांई, विनीता देवी, रंजीता गोरसाली, यशोदा नेगी, मकान सिंह, अनीता रावत, एसपी बहुगुणा, आलम सिंह, मंडल अध्यक्ष भाजपा क्रांति किशोर, महामंत्री अनूप देवरानी, जयदयाल पटवाल, सुरेंद्र जुगरान आदि मौजूद रहे।
नई टिहरी। नगर पालिका टिहरी में नामित सभासद गोपीराम चमोली और मीना सेमवाल को नगर पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली ने शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि विधायक डा. धन सिंह नेगी ने कहा कि नामित सभासद बोर्ड का सहयोग कर शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का प्रयास करें। इस मौके पर ईओ राजेंद्र सजवाण, सभासद विश्वजीत नेगी, बेबी असवाल, नरेश नेगी, असगर अली, सोबन नेगी, शिव सिंह सजवाण आदि मौजूद थे। नरेंद्रनगर में पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम पंवार ने भरत सिंह राणा को शपथ दिलाई। लंबगांव में नगर पंचायत अध्यक्ष भरोसी देवी ने सभासद ममता पंवार को शपथ दिलायी। चमियाला में नगर पंचायत अध्यक्ष ममता पंवार ने सभासद नागचंद पंवार को शपथ दिलाई। घनसाली नगर पंचायत में नगर पंचायत अध्यक्ष शंकर पाल सजवाण ने सभासद दर्मियान सिंह रावत को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें