पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी के न्यू विकास कॉलोनी को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। प्रशासन ने कॉलोनी को सील कर दिया है। यहां बिहार मूल का एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। युवक के संपर्क में आने वाले 40 अन्य के सैंपल लिए गए हैं।
पौड़ी की न्यू विकास कॉलोनी में विगत सात अगस्त को बिहार से एक युवक लौटा था। उसका कौड़ियाला में सैंपल भी लिया गया था। एसडीएम एसएस राणा ने बताया कि युवक का कोरोना सैंपल पॉजिटिव आया। उसको होम क्वारंटीन किया गया था। युवक के संपर्क में आए सभी व्यक्तियों का कोराना सैंपल लेने के साथ ही पूरी कॉलोनी को सील कर दिया गया है। साथ ही अग्रिम आदेश तक कॉलोनी को माइक्रो कंटेनमेेंट जोन घोषित किया गया है। एसडीएम राणा ने बताया कि क्षेत्र में सभी दुकानें, सरकारी व गैरसरकारी प्रतिष्ठान पूर्ण रूप से बंद रहेंगे।