फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: रामलीला मंच पर गूंजा नरीलाल निर्वेद का भजन

Thu, 05 Nov 2026 05:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। भक्तियाना स्थित जय शक्ति रामलीला में रावण-अहिरावण वध लीला के दौरान गीतकार एवं साहित्यकार नरीलाल निर्वेद का भजन शंकर खबर ले मेरी संसार के रचयिता गूंजा। रामलीला में रावण की भूमिका निभा रहे रंगमंच कलाकार विजय मोहन उनियाल ने भजन की प्रस्तुति दी। उनियाल के आग्रह पर गीतकार नरीलाल निर्वेद ने मूल भजन में पांच नए अंतरे जोड़े हैं। इससे भजन को नया स्वरूप मिला है। रामलीला के मंच पर इसकी प्रस्तुति दर्शकों के लिए खास रही। नरीलाल निर्वेद की दो पुस्तकें लहरों पर लहर और प्रेरणा पुंज भी है संगम प्रकाशित हो चुकी हैं। उनके काव्य संग्रह लहरों पर लहरके लिए उन्हें डॉ. आंबेडकर फेलोशिप से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें