फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: दीपों से जगमगाया अलकनंदा तट

Thu, 05 Nov 2026 05:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर निगम की ओर से बुधवार शाम लक्ष्मी नारायण घाट पर गंगा उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान नगर निगम के कर्मचारियों ने घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। इसके बाद पूरे घाट को दीपों से सजाया गया और विधि-विधान के साथ गंगा आरती का आयोजन किया गया। दीपों की रोशनी से जगमगाते घाट पर गंगा आरती में नगर निगम के कर्मचारियों के साथ स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की। करीब 150 लोगों ने एक साथ मां गंगा की आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की। आरती के दौरान पूरा घाट भक्तिमय माहौल में नजर आया। नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार ने बताया कि गंगा उत्सव के तहत घाट पर स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही गंगा आरती का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य लोगों को गंगा की स्वच्छता और संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें