फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा बूथ हो कोरोना मुक्त : मदन कौशिक

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पार्टी कार्यकर्ताओं को मेरा बूथ कोरोना मुक्त मंत्र दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने वर्चुअल बैठक ली। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि कार्यकर्ता को जनता के बीच रहकर समस्याओं का समाधान करना चाहिए। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि मास्क, ऑक्सीजन कंसटेटर, ऑक्सीमीटर सहित अन्य चिकित्सा उपकरणों बांटे जा रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर सैनिटाइजेशन कार्य किया जा रहा है। विधायक मुकेश कोली ने कहा कि कोविड टीकाकरण ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाना चाहिए। प्रदेश संगठन महामंत्री अजेंद्र अजय ने बताया कि संगठन के द्वारा सरकार के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाए जा रहे हैं। बैठक में वनमंत्री डा. हरक सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, राजेंद्र भंडारी, कुलदीप कुमार, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा ऋतु भूषण खंडूड़ी, जिला महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल, पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, जिला मंत्री जितेंद्र रावत आदि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संपत रावत व संचालन जिला महामंत्री जंग बहादुर रावत ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें