फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर पहुंचाई जा रही औषधि किट

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत स्तर पर कोविड नियंत्रण समिति गठित किए जाने के बाद औषधि किट वितरण किया गया। अब जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायत में घर-घर जाकर आइवर मैक्टिन दवा दी जा रही है। सीडीओ पौड़ी ने दवा वितरण की समीक्षा बैठक ली। कहा कि 6 लाख ग्रामीणों को जल्द ही दवा प्रदान की जाएगी। दवा वितरण की निगरानी के लिए उन्होंने डीपीआरओ पौड़ी को नोडल अधिकारी बनाते हुए कंट्रोल रूम बना निगरानी के निर्देश दिए। बताया कि जनपद की समस्त 1174 ग्राम पंचायतों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर आइवर मैक्टिन दवा पहुंचाई जा रही है। बैठक में पीडी संजीव कुमार राय, सेवायोजन अधिकारी मुकेश रयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें