फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल स्तर पर मिले संगीत की शिक्षा : नेगी दा

विज्ञापन
पौड़ी में शिक्षिका को सम्मानित करते गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी। - फोटो : PAURI
विज्ञापन
लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने प्रत्येक विद्यालय स्तर पर संगीत की शिक्षा दिए जाने की पैरवी की है। नेगी दा ने कहा कि विद्यालय स्तर पर संगीत शिक्षा दी जानी चाहिए, जिसमें लोक संगीत शिक्षा को प्राथमिकता दी जाय। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपनी प्रतिभाओं का लाभ नई पीढ़ी तक अवश्य पहुंचाएं, यह लोक संस्कृति के संरक्षण में अहम कड़ी साबित होगा।
विज्ञापन

संस्कृति भवन प्रेक्षागृह में अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर बिष्ट की ओर से आयोजित कला/संगीत शिक्षक सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने किया। इस मौके पर उन्होंने समारोह में मंडल स्तर पर नृत्य, गायन व वादन प्रतियोगिता में अव्वल आए 48 शिक्षक-शिक्षिकाओ को सम्मानित किया।
नेगी दा ने कहा कि विभाग का यह आयोजन लोक संस्कृति के लिए सकारात्मक पहल है। हमें नई पीढ़ी को सिर्फ लोकभाषा बोलना ही नहीं, बल्कि समझना भी सिखाना होगा। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल महावीर सिंह बिष्ट ने कहा कि नेगी दा लोक संस्कृति के संवाहक हैं। लोक गायक अनिल बिष्ट ने कहा कि हमारा पहनावा ही हमारी पहचान होती है। संगीत शिक्षक मोहन सिंह रावत ने शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा दिए जाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में जीजीआईसी पौड़ी व बीआर मॉडर्न स्कूल की छात्राओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

संचालन वीरेंद्र खंकरियाल ने किया। इस अवसर पर डीईओ बेसिक कुंवर सिंह रावत, बीई कोट सावेद आलम, बीसी बहुगुणा, शैलबाला नेगी, दामोदर ममर्गाइं, गणेश खुगशाल गणी, जयदीप रावत, रविंद्र राणा, डा. हेमंती पैन्यूली, विमल नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें