फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पालिकाध्यक्ष वार्ड एक में सुनीं लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। नगर पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी ने नगर क्षेत्र के वार्ड-एक के पितृ मोहल्ले में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मोहल्लेवासियों के बीच पहुंचकर पालिका के अफसरों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी व सभासद सूरज बिष्ट को मोहल्लेवासियों ने समस्याएं गिनवाईं। पितृ मोहल्ला विकास समिति के अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद सुंदरियाल ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर सर्किट हाउस से क्यूंकालेश्वर महादेव तक सड़क, नालियों की निकासी, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, पितृ मोहल्ले में सड़क मार्ग की मांग की गई। उन्होंने बताया कि पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी ने वार्ड की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी, पूर्व सभासद कलम सिंह रावत, भारत पटवाल और सुरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें