फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, 44 लोगों का चालान

Sun, 29 Sep 2024 05:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर निगम की ओर से रविवार को नगर के मुख्य बाजार गणेश मार्केट, सब्जी मंडी, ब्राह्मण मोहल्ला, गुरुद्वारा रोड अपर बाजार, शक्ति विहार, कंसमर्दनी मार्ग व एजेंसी मोहल्ला आदि स्थानों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान व्यापारियों को नाली और फुटपाथ को खुला छोड़ने को कहा गया। चेतावनी दी गई कि अगर कोई व्यापारी नाली और फुटपाथ के ऊपर अपना सामान रखता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सड़कों के किनारे रखी भवन निर्माण सामग्री को भी हटाया गया। अभियान के दौरान नगर निगम की ओर से गंदगी फैलाने और अतिक्रमण किए जाने पर 44 लोगों का चालान कर चार हजार 700 रुपये की धनराशि वसूली गई। अभियान में निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार, राजेश पारछा, श्याम लाल और संजीव कुमार आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें