फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: समूह नृत्य में मुंडनेश्वर और साकिनखेत ने मारी बाजी

Sat, 26 Sep 2026 05:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम्, हरिद्वार की ओर से आयोजित संस्कृत स्पर्धाओं के तहत विकासखंड कल्जीखाल की प्रतियोगिता राइंका मुंडनेश्वर में हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान समूह नृत्य के कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में मुंडनेश्वर व साकिनखेत ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घघाटन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गीता देवी, विशिष्ट अतिथि रोशनी देवी, प्रधानाचार्य उत्तम सिंह गुसाईं और खंड संयोजिका आरती बहुगुणा ने किया। इस दौरान कनिष्ठ वर्ग के समूह नृत्य में राइंका साकिनखेत प्रथम, मवाधार द्वितीय और रमाडांग तृतीय रहे। समूह गान में ज्वाल्पा धाम संस्कृत विद्यालय प्रथम, मवाधार द्वितीय, साकिनखेत तृतीय रहा।
वाद- विवाद में ज्वाल्पा धाम प्रथम व मवाधार द्वितीय, आशुभाषण में राउवि नंदाखाल प्रथम, ज्वाल्पा धाम द्वितीय, राइंका नलई तृतीय, श्लोकोच्चारण में ज्वाल्पा धाम प्रथम, रमाडांग द्वितीय, मुंडनेश्वर तृतीय स्थान रहे। वरिष्ठ वर्ग के नाटक में साकिनखेत प्रथम, मुंडनेश्वर द्वितीय रहा। समूहगान में ज्वाल्पा देवी महाविद्यालय प्रथम, ज्वाल्पा धाम विद्यालय द्वितीय, राइंका कल्जीखाल तृतीय स्थान रहे।
विज्ञापन

समूह नृत्य में राइंका मुंडनेश्वर, मवाधार द्वितीय और पुरियाडांग तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद में संस्कृत महाविद्यालय प्रथम, संस्कृत विद्यालय ज्वाल्पा द्वितीय, राइंका मवाधार तृतीय स्थान पर, आशुभाषण में ज्वाल्पा संस्कृत महाविद्यालय प्रथम, रमाड़डांग द्वितीय, श्लोकोच्चारण में ज्वाल्पा धाम संस्कृत विद्यालय प्रथम, रमाड़डांग द्वितीय, ज्वाल्पा देवी संस्कृत महाविद्यालय तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें