फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बेस अस्पताल में बनेगी मल्टी स्टोरी पार्किंग

Wed, 11 Mar 2026 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल में आने वाले मरीजों व तीमारदारों को पार्किंग के लिए भटकना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से टीचिंग बेस अस्पताल परिसर में जल्द मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. आशुतोष सयाना का कहना है कि अस्पताल परिसर में मौजूद पुराने गैरेज वाली जमीन पर मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। करीब तीन मंजिला पार्किंग का निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए करीब सवा दो करोड़ रुपये की डीपीआर को शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। बजट मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। करीब 40 चौपहिया वाहन व 60 दोपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए व्यवस्था हो इसके प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें