फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: सांसद ने प्रभावित गांवों को दी 35 लाख की सहायता राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने पाबौ व थलीसैंण में आपदा प्रभावित गांवों को सहायता राशि जारी की है। सांसद ने विकासखंड पाबौ को 20 व थलीसैंण को 15 लाख की धनराशि मुहैया करवाई है। भाजपा के जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत ने बताया कि सांसद अनिल ने पाबौ के बुरांसी गांव में आपदा के दौरान दो महिलाओं की जान गंवाने पर शोक जताया। बताया कि उन्होंने पाबौ के सैंजी गांव को 10 लाख, जबकि बुरांसी व फलद्वाड़ी को 5-5 लाख साथ ही विकासखंड थलीसैंण के कांडई, जंदरिया व जोगड़ी गांवों को 5-5 लाख की सांसद निधि जारी की है। कहा कि आपदा प्रभावितों के साथ प्रदेश व केंद्र सरकार हर कदम पर खड़ी है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें