फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैकलॉग के पदों पर नियुक्ति के लिए आंदोलन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पौड़ी में बैकलॉग की नियुक्ति को लेकर प्रादेशिक शिल्पकार कल्याण समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। समिति का कहना है कि प्रदेश सरकार लगातार अनुसूचित जाति-जनजाति की उपेक्षा कर रही है। राज्य गठन को 21 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन आज तक बैकलॉग के पदों पर कोई भर्ती प्रक्रिया तक शुरू नहीं की गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बाबा साहेब मूर्ति स्थल पर प्रादेशिक शिल्पकार कल्याण समिति के कार्यकारी अध्यक्ष हीरा लाल टम्टा के नेतृत्व में पदाधिकारियों व सदस्यों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष हीरा लाल टम्टा ने कहा कि उत्तराखंड में बैकलॉग के हजारों पद विभागों में रिक्त पड़े हुए हैं, लेकिन प्रदेश सरकार इन पदों पर नियुक्ति को लेकर बिल्कुल भी गंभीरता नहीं दिखा रही है। प्रशिक्षित, डिप्लोमाधारी, डिग्रीधारी युवाओं के लिए बैकलॉग के पदों पर जल्द विशेष भर्ती अभियान नहीं चलाया गया, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। समिति के प्रदर्शन को कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवल किशोर व जिला उपाध्यक्ष विनोद दनोसी ने समर्थन दिया।
धरना देने वालों में समिति के नगर अध्यक्ष गौरव कुमार, हुकुम टम्टा, गेंदालाल, सुनील, राकेश, हंसराज, संयज, महेशांनद, हरिशचंद्र, राजेंद्र शाह, चिंतामणि, श्यामलाल, खुशाल सिंह, भक्ति शाह, गौरव मंद्रवाल, सतीशचंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें