फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: छात्रों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए किया प्रेरित

Sun, 26 Apr 2026 04:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

जैव प्रौद्योगिकी विभाग में मनाया गया डीएनए दिवस
प्रतियोगिताएं हुईं, राष्ट्रीय स्तर पर चमके कई मेधावी हुए सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी

श्रीनगर। गढ़वाल विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग में डीएनए दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर हुई प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इसके बाद स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर विवि के विकास में उनके योगदान पर एक लघु फिल्म भी दिखाई गई। मुख्य अतिथि हिमालयन एक्वाटिक बायोडायवर्सिटी के विभागाध्यक्ष डॉ. जसपाल सिंह चौहान ने छात्रों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने जीवन विज्ञान में एआई के बढ़ते महत्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि एआई का प्रयोग केवल एक मददगार टूल के रूप में करें। उस पर निर्भर होने से बचें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जैव प्रौद्योगिकी विभागाध्यक्ष प्रो. पूजा सकलानी ने कहा कि इस तरह की प्रतिस्पर्धी गतिविधियां छात्रों में बहुआयामी ज्ञान के विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। डॉ. संजय कुमार सिंह पटेल ने डीएनए दिवस का महत्व और इसके विकास की जानकारी दी। डीएनए दिवस पर चार प्रतियोगिताएं हुईं। पोस्टर प्रतियोगिता में अनुराग भंडारी ने पहला, विभांशु और हिमांशु की टीम ने दूसरा तथा युक्ता और संजना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वीडियो प्रतियोगिता में अनुभव प्रथम, आस्था द्वितीय और शिवानी तृतीय रहीं। क्विज प्रतियोगिता में केशव खंडूड़ी ने पहला, अंकित कुमार ने दूसरा और विनीत भट्ट व रजनंदिनी की टीम ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। मॉडल प्रतियोगिता में आईबीटी 10वें और एमएससी 4 सेमेस्टर की टीम 5 प्रथम, आईबीटी 8वें सेमेस्टर की टीम 2 द्वितीय और बीएससी दूसरे सेमेस्टर की टीम 4 तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम के दौरान मेधावी शिवम कुमार और स्तुति खंडूड़ी को यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड जीतने पर जबकि अंशिका वर्मा को राष्ट्रीय पोस्टर प्रतियोगिता में पहला स्थान पाने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें