फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालानी सख्ती का असर: अधिकांश घोड़ा-खच्चर संचालकों ने लगाए मल बैग

Sat, 17 Jan 2026 05:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर नगर निगम की ओर से दो दिनों से घोड़ा-खच्चरों के कारण हो रही गंदगी के खिलाफ की जा रही सख्त चालानी कार्रवाई का असर अब दिखने लगा है। शनिवार को अधिकांश संचालकों ने अपने पशुओं पर मल बैग लगाए। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अनदेखी पर चालान की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। निगम अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर से उफल्डा राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य क्षेत्रों में घोड़ा-खच्चर संचालन के दौरान सड़क पर गंदगी और यातायात बाधित होने की शिकायतें मिल रही थीं। इसी को देखते हुए बृहस्पतिवार व शुक्रवार को चालानी कार्रवाई की गई थी। इसके बाद घोड़ा-खच्चर संचालकों में नियमों को लेकर जागरूकता बढ़ी है। अधिकारियों ने कहा कि शहर की स्वच्छता और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी नियमित रूप से निरीक्षण और चालानी कार्रवाई जारी रखी जाएगी।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें