फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पुराने शौचालय को तोड़कर वाल्मीकि चौक निर्माण अनुचित

Sat, 17 Jan 2026 05:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पीपलचौरी के सामने पुराने शौचालय को तोड़कर वाल्मीकि चौक के निर्माण पर नगर निगम के वार्ड 40 के पार्षद संदीप रावत ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर चौक बनाया जा रहा है, वहां वर्षों पुराना सार्वजनिक शौचालय था जिसका उपयोग लंबे समय से शहर के लोग करते आ रहे थे। कहा इस स्थान पर वाल्मीकि चौक बनाया जाना या किसी भी प्रकार का धार्मिक या सम्मान से जुड़ा निर्माण करना उचित नहीं है। कहा प्रतिमा या मंदिर के निर्माण के लिए कोई उपयुक्त और सम्मानजनक स्थान चुना जाना चाहिए। उन्होंने कहा यदि आवश्यकता हो तो उनके वार्ड में इसका निर्माण कराया जा सकता है। पार्षद ने नगर निगम से इस मामले पर पुनर्विचार किए जाने की मांग करते हुए कहा कि स्थान की गरिमा व जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए ही कोई निर्णय लिया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें