जिले के राठ क्षेत्र में 60 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को शुक्रवार रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हो पाई। इन गांवों में शाम साढ़े पांच बजे क्षेत्र में आपूर्ति ठप हुई थी। विद्युत वितरण खंड पौड़ी के एसडीओ ई. आरपी नौटियाल ने बताया कि 33 केवी विद्युत घर चिपलघाट में ब्रेकडाउन आ गया था।