हिंडोलाखाल के पलेठी गांव में बैक करते समय कार खाई में गिर गई। हादसे में घायल हुए युवक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
थाना प्रभारी हिंडोलाखाल बलवंत कंडियाल ने बताया कि पलेठी गांव निवासी ज्ञान सिंह (25) पुत्र वीर सिंह अपने घर के निकट कार मोड़ रहा था। इस दौरान कार पीछे करते समय अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। गंभीर घायल युवक को लोगों ने खाई से निकाल कर उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज श्रीनगर भेजा। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। संवाद