फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में वीडीओ के 50 फीसदी से अधिक पद रिक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक में ग्राम विकास अधिकारियों के रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति की मांग उठी। कहा गया कि जिले में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के 50 प्रतिशत से अधिक पद रिक्त पड़े हैं। बैठक में ग्राम विकास अधिकारियों की समस्याओं, उनके समाधान, संगठन के प्रयास व भावी रणनीति पर भी विचार विमर्श किया गया। जिलेभर से ग्राम विकास अधिकारियों व सहायक खंड विकास अधिकारियों ने बड़ी संख्या में बैठक में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

ब्लाक सभागार में आयोजित बैठक में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विद्या दत्त रतूड़ी ने कहा कि जिले में ग्राम विकास अधिकारी के 50 प्रतिशत से अधिक पद रिक्त हैं, जिससे ग्राम पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं के सफल संचालन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रिक्त पदों के सापेक्ष जल्द नियुक्तियां की जानी चाहिए, जिससे विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में आसानी होगी। कहा गया कि ग्राम विकास अधिकारियों के पास एक साथ कई पंचायतों की जिम्मेदारी रहती है, जिससे काम प्रभावित हो रहा है। बैठक का संचालन जिला महामंत्री केशर सिंह नेगी ने किया। इस अवसर पर अशोक भंडारी, शिवानी काला, प्रदीप रावत, अनिल राणा, धर्मेंद्र चौहान, भूपेंद्र रावत, अनीता जोशी, विनोद कुमार, मनोज भट्ट, दिनेश नेगी, आशीष बहुगुणा और जगमोहन बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें