फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: शिविर का 200 अधिक ग्रामीणों ने उठाया लाभ

Sun, 18 Jan 2026 05:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के बेस अस्पताल की ओर से और कुष्मांडा देवी, मंदिर समिति के सहयोग से रुद्रप्रयाग जिले के कुमड़ी गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम सभा कुमड़ी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 200 से अधिक लोगों ने इसका लाभ उठाया। स्वास्थ्य शिविर में सामान्य चिकित्सा, नेत्र रोग, अस्थि रोग, मानसिक रोग, त्वचा रोग सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की गई। साथ ही उन्हें दवाएं भी दी गईं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से इस तरह के शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे। शिविर में डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. सुरेन्द्र सिंह, डॉ. विवेक यादव, डॉ. शिवी चौधरी, डॉ. गार्गी शर्मा, ओम नौटियाल, केशव भट्ट, प्रत्यक्ष, वार्तिका, रोशनी, साहिल एवं सोनाली आदि ने सहयोग दिया। ग्राम कुमड़ी के दीनदयाल रावत एवं कुष्मांडा देवी, मंदिर समिति का भी विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें