श्रीनगर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से आयोजित ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा-2026 रविवार को श्रीनगर क्षेत्र के दो परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक हुई। परीक्षा एक ही पाली में हुई। कक्षा छह की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक तथा कक्षा नौ की परीक्षा 2 बजे से शाम 5 बजे तक हुई। परीक्षा के लिए सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं। राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर में कुल 295 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिनमें से 253 अभ्यर्थी उपस्थित रहे जबकि 42 अभ्यर्थी अनुपस्थित मिले। वहीं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्रीकोट गंगानाली में कुल 169 अभ्यर्थियों में से 146 उपस्थित रहे और 23 अनुपस्थित रहे। संवाद