फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बच्ची पर बंदरों ने किया हमला

Sat, 28 Mar 2026 05:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कलियासौड़ स्थित मां धारी देवी मंदिर परिसर में बंदरों की समस्या से श्रद्धालु परेशान हैं। शनिवार शाम को मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे गुजरात के एक परिवार की 12 वर्षीय बच्ची पर बंदरों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

गुजरात से चोपता जा रहे उपेंद्र अपने परिवार के साथ मंदिर में दर्शन के लिए रुके थे। इसी दौरान अचानक बंदरों के झुंड ने उनकी बेटी पर हमला कर दिया। परिजनों ने उसे किसी तरह बचाया। बच्ची के शरीर पर तीन जगहों पर दांत के निशान हैं। परिवार बच्ची को रुद्रप्रयाग ले गया जहां उसे इंजेक्शन लगवाना पड़ेगा। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर परिसर में बंदरों का उत्पात इतना बढ़ गया है कि वे लोगों के हाथों से सामान, प्रसाद, पर्स और बैग तक छीनकर ले जा रहे हैं। मंदिर के पुजारी लक्ष्मी प्रसाद पांडे ने कहा कि वन विभाग, नगर निगम और सरकार को कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें