फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बिना अवकाश के अनुपस्थित मिले एमओआईसी, जवाब तलब, रोका वेतन

Fri, 20 Nov 2026 05:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

डीएम के औचक निरीक्षण में दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खुली
108 एंबुलेंस नहीं मिला अपडेट, जिले की सभी एंबुलेंस की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। पैठाणी स्थित होम्योपैथिक चिकित्सालय में बिना अवकाश के अनुपस्थित रहना प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) को भारी पड़ गया। डीएम के औचक निरीक्षण में दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खुली। उन्होंने एमओआईसी का स्पष्टीकरण तलब करते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही जिला होम्योपैथिक अधिकारी को नियमित निगरानी रखने को कहा।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार को डीएम स्वाति एस भदौरिया ने पैठाणी स्थित सीएचसी और होम्योपैथिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने 108 एंबुलेंस में जरूरी उपकरणों और दवाओं की स्थिति का भी जायजा लिया। एंबुलेंस जरूरी संसाधनों से अपडेट नहीं होने पर एंबुलेंस संचालक को नोटिस जारी किया और सीएमओ को जिले की सभी एंबुलेंस की तीन दिन में जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग को दूरस्थ क्षेत्रों के चिकित्सा केंद्रों में स्वास्थ्य सुधार और नियमित निगरानी रखने को कहा। साथ ही केंद्रों में चिकित्सकों व कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन कर दवाओं के उचित रखरखाव और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में किसी तरह की लापरवाही न बरतने को कहा। डीएम ने स्वास्थ्य परीक्षणों की दरें सूची पर चस्पा करने, बेडशीट नियमित रूप से बदलने के निर्देश दिए। कहा कि दवाओं के रखरखाव और स्टॉक प्रबंधन की नियमित निगरानी में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित मेडिकल ऑफिसर और एमओआईसी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव की कम संख्या पर भी चिंता जताई। कहा कि प्रसव से करीब दो माह पूर्व संबंधित महिला चिकित्सा अधिकारी गर्भवती महिलाओं से नियमित संवाद स्थापित करें। इस मौके पर सीएमओ डॉ. मेघना असवाल, ईई आरडब्ल्यूडी लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, एनटी सुदामा सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें