फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: टेबल टॉप एक्सरसाइज में तय की गई मॉकड्रिल की रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। फाॅरेस्ट फायर मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर टेबल टॉप एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। जिसमें बृहस्पतिवार को होने वाली मॉकड्रिल लेकर रणनीति तय की गई। एक्सरसाइज में जनपद स्तर पर एनआईसी कक्ष में वीसी के माध्यम से सभी दायित्वधारी अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

उत्तराखंड राज्य में वनाग्नि की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण व प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के समंवय से टेबल टॉप एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। एक्सरसाइज का उद्घघाटन एनडीएमए के सदस्य अता हसनैन ने दस बिंदुओं के एजेंडे के साथ किया। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने जनपदों से जुड़े अधिकारियों से बृहस्पतिवार को होने जा रही फॉरेस्ट फायर की मॉकड्रिल की तैयारियों का जायजा लिया गया।
विज्ञापन


डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि फॉरेस्ट फायर मॉकड्रिल के लिए दो स्थान चयनित किए गए हैं। जिनमें सीगढ़ बीट के लिए इंसीडेंड कमांडर के तौर पर प्रशिक्षु आईएएस दीक्षिता जोशी व जबकि तमलाग बीट के लिए प्रशिक्षु पीसीएस कृष्णा त्रिपाठी मौजूद रहेंगे। बताया कि मॉकड्रिल को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन




इस दौरान डीएफओ सिविल सोयम पौड़ी पवन नेगी, आरटीओ द्वारिका प्रसाद, एएसपी संचार अनूप काला, तहसीलदार पौड़ी दिवान सिंह राणा, एसडीओ फॉरेस्ट आईशा बिष्ट, एसआई एसडीआरएफ ललित मोहन भट्ट, एआरओ पूर्ति विभाग विजय डोभाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें