फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में मोबाइल यूनिट कर रही जांच

Mon, 22 Dec 2025 06:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
चमोली के थराली क्षेत्र में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांंच करते डॉक्टर। स्रोत: एनएचएम
विज्ञापन
- थराली और देवाल ब्लॉक के दूरस्थ क्षेत्रों में की जा रही ग्रामीणों की जांच व सामान्य स्क्रीनिंग
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चमोली जनपद के आपदा प्रभावित थराली और देवाल क्षेत्र में मेडिकल मोबाइल यूनिट आपदा प्रभावितों व अन्य ग्रामीणाें के स्वास्थ्य की जांच कर रही है। इसमें मौके पर ही ग्रामीणों की सामान्य स्क्रीनिंग कर उन्हें दवाइयां बांटी जा रही हैं।
विज्ञापन




मेडिकल मोबाइल यूनिट में मौजूद एक डॉक्टर, फार्मेसिस्ट और स्टाफ नर्स की ओर से मलेरिया, टाइफाइड की सामान्य जांंच की जा रही है। डिप्टी सीएमओ डॉ. वैष्णव और एनएचएम के डीपीएम नरेंद्र ने बताया कि अभी तक देवाल में आठ और थराली में दो कैंप आयोजित हुए हैं। मोबाइल यूनिट जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर भी कैंप लगाएगी। कई बार विषम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे लोगों को क्षेत्र में ही स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से ये कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। एक दिसंबर से शुरू हुई यह सेवा पूरे माहभर तक चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें