श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर क्षेत्र में रविवार को विधायक विनोद कंडारी ने 96.31 लाख रुपये की लागत से होने वाले दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इनमें खोला धारपंयाकोटी मोटर मार्ग के अंतिम बिंदु से स्यालसौड़-पनियाली होते हुए नैलचामी तक मोटर मार्ग के अवशेष भाग के नव निर्माण कार्य (द्वितीय चरण) का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया। 1.25 किलोमीटर इस मोटर मार्ग के निर्माण पर 41.27 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। इसके अलावा 55.04 लाख रुपये की ढुडेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का भी शिलान्यास किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय जनता व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। जारी