श्रीनगर। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा रविवार को श्रीनगर में पांच परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई। परीक्षा के लिए कुल 1510 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 1005 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 505 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 968 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 542 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। तहसीलदार दीपक भंडारी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा के लिए श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल, पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर, राजकीय इंटर कॉलेज, भगवती मैमोरियल पब्लिक स्कूल और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्रीकोट पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। संवाद