पौड़ी। मित्र पुलिस इन दिनों जिले के दूरस्थ गावों में बुजर्गाें की कुशक्षेम पूछने गांव-गांव, घर-घर की दौड़ लगा रही है। पुलिस को बुजुर्ग भी अपना अकेलापन उनके साथ साझा कर रहे हैं। पुलिस अफसर बुजुर्गाें को फल आदि भेंट कर रहे हैं तो बदले में बुजुर्ग उन्हें तरक्की का आशीर्वाद भी दे रहे हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में घर में अकेले रह रहे बुजुर्गाें का पुलिस अब सहारा बन रही है। पुलिस ऐसे बुजुर्गाें से मुलाकात कर किसी भी आपराधिक तत्वों से निपटने की भी जानकारी दे रही है।एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि थाना रिखणीखाल, पैठाणी व सतपुली समेत आदि क्षेत्रों में पुलिस बुजुर्गों के गांव-गांव, घर-घर जाकर उनकी कुशलक्षेम पूछ रही है। बताया कि अलग-थलग गांवों में कई बार अपराधिक तत्व ना घुस सकें इसके लिए पुलिस टीम पहुंच रही है। इतना ही नहीं इस दौरान पुलिस बुजुर्गों की समस्याओं को भी सुन रही है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस टीम की ओर से बुजुर्गों को अपना मोबाइल व आपातकालीन नंबर भी साझा कर रही है। संवाद