फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: सड़कों की पेंटिंग उखड़ने पर मंत्री ने लगाई अफसरों को फटकार

Thu, 18 Jan 2024 07:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
खबर का असर
विज्ञापन

मामले के जांच के आदेश, दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के दो मोटर मार्गाें पर की गई पेंटिंग उखड़ने और एक मोटर मार्ग की खस्ताहाल दशा को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गंभीरता से लिया। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाकर मामले की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
15 जनवरी को अमर उजाला में ‘एक माह में ही उखड़ी मोटर मार्ग की पेंटिंग’ खबर प्रकाशित की गई थी। इससे पूर्व कीर्तिनगर-बडियारगढ़-सौराखाल मोटर मार्ग की पेंटिंग उखड़ने और डांग-धारी मोटर मार्ग की खस्ताहाल स्थिति संबंधी समाचार भी प्रकाशित किए थे। साथ ही सोशल मीडिया पर भी पेंटिंग उखड़ने का वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज ने मार्गों की पेंटिंग उखड़ने और खस्ताहाल दशा पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विभागीय अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि जब पेंटिंग के लिए तापमान अनुकूल नहीं था, तो क्यों करवाई गई। मंत्री ने कहा कि मामले की जांच कर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं लोक निर्माण विभाग कीर्तिनगर के अधिशासी अभियंता डीपी आर्य ने बताया कि अचानक तापमान कम होने से मार्गाें पर की गई पेंटिंग उखड़ने लगी थी। कार्य को बंद करवाया गया है। अब तापमान अनुकूल होने पर ही पेंटिंग का कार्य शुरू किया जाएगा। डांगधारी मोटर मार्ग पर पेंटिंग के लिए डीपीआर शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें