फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवप्रयाग और कीर्तिनगर में बनेंगे तीन मिनी स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी जिले के विकासखंड कीर्तिनगर व देवप्रयाग में तीन स्थानों पर मिनी स्टेडियम निर्माण प्रक्रिया की कवायद तेज हो गई है। शासन ने निर्माण कार्य के लिए उत्तराखंड पेयजल संस्थान विकास एवं निर्माण निगम चंबा इकाई को जिम्मेदारी देते हुए आगणन बनाने के आदेश जारी किए हैं। क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी के अनुसार, स्टेडियमों के लिए भूमि चयनित करने के बाद सर्वेक्षण भी हो चुका है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने विधायक कंडारी के अनुरोध पर विकासखंड देवप्रयाग के हिंडोलाखाल व पौड़ीखाल और कीर्तिनगर के बडियारगढ़ क्षेत्र में मिनी स्टेडियम की घोषणा की थी। घोषणा के अनुपालन में गत वर्ष सितंबर माह में मुख्यमंत्री कार्यालय से कार्रवाई करने के आदेश जारी किए गए थे। अब शासन ने युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अनुभाग ने युवा कल्याण निदेशक को इस संबंध में पत्र निर्गत किया है। शासन ने मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति देते हुए उत्तराखंड पेयजल संस्थान विकास एवं निर्माण निगम चंबा इकाई को डीपीआर तैयार करने के आदेश दिए हैं। कंडारी ने बताया कि चंद्रबदनी (हिंडोलाखाल), श्रीकोट पैंडूला (पौड़ीखाल) और घणजी धारकोट (बडियारगढ़) में लगभग 100 मीटर लंबे व 60 मीटर चौड़े मिनी स्टेडियमों का निर्माण किया जाएगा। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बनने वाले यह स्टेडियम आकर्षक होंगे। स्टेडियम निर्माण से स्थानीय युवाओं को खेल और शारीरिक अभ्यास करने के लिए दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें