श्रीनगर मे दुग्ध दिवस के मौके पर लोगो दूध जांच किट देते उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत
- फोटो : SHRINAGAR
डेरी विकास संघ दुग्ध उत्पाद बेचने को मिल्क बूथ स्थापित करने के लिए अनुदान पर ऋण उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा डेरी स्थापना के लिए भी अनुदान पर ऋण दिया जाएगा, जिससे लॉकडाउन के चलते उत्तराखंड लौट रहे प्रवासियों को स्वरोजगार मिल सके। योजना का लाभ लेने के लिए 15 जुलाई तक आंचल डेरी श्रीनगर से आवेदन पत्र मिलेंगे।
सोमवार को यहां पत्रकार वार्ता में गढ़वाल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष हरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उत्तराखंड वापसी कर रहे लोगों को रोजगार और साधन उपलब्ध कराने के लिए डेरी विकास विभाग अनुदान पर ऋण दे रहा है। 3 और 5 गायों की यूनिट लगाने के लिए 25 प्रतिशत अनुदान और मिल्क बूथ के लिए 20 प्रतिशत अनुदान पर ऋण दिया जा रहा है। मिल्क बूथ शहरी क्षेत्रों या ऐसे स्थानों में लगाए जा सकेंगे, जहां कई ऑफिस होंगे। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए 15 जुलाई तक आंचल डेरी श्रीनगर से आवेदन पत्र मिलेंगे। पौड़ी में 139 और रुद्रप्रयाग में 60 यूनिट की स्थापना होनी है। पत्रकार वार्ता में डेरी विकास विभाग के सहायक निदेशक लीलाधर सागर और दुग्ध संघ के प्रधान प्रबंधक हरेंद्र पाल सिंह उपस्थित थे।
-- त्रिपालीसैंण और पोखड़ा में खुलेंगे ग्रोथ सेंटर
श्रीनगर। डेरी विकास विभाग के निदेशक लीलाधर सागर ने बताया पौड़ी जिले के पोखड़ा व त्रिपालीसैंण में दुग्ध संघ ग्रोथ सेंटर खोलेगा। इसके लिए सर्वेक्षण किया जा चुका है। जबकि रुद्रप्रयाग के सुमाड़ी में सेंटर स्थापित हो चुका है। लॉकडाउन की वजह से इसके शुरू होने में देरी हुई है।