पौड़ी। राइंका क्यार्क में बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को सम्मानित किया गया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान शंकर नौटियाल ने हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। जिसमें हाईस्कूल में प्रथम श्रेणी के छह, द्वितीय श्रेणी के दो व तृतीय श्रेणी के तीन और इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी के 19, द्वितीय श्रेणी के तीन छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने छात्रों को और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य अजय पंवार ने छात्राें व शिक्षकों की भूमिका को सराहनीय बताया।