फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के समाधान के लिए विधायक को ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड टैक्सी-मैक्सी पर्वतीय महासंघ ने टैक्सी-मैक्सी वाहन स्वामी व चालकों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक मुकेश कोली को ज्ञापन दिया। महासंघ ने कहा कि पेट्रोल व डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है, लेकिन किराए में बढ़ोत्तरी नहीं की जा रही है जिससे परिवहन व्यवसाय प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड टैक्सी-मैक्सी पर्वतीय महासंघ के संरक्षक कोतवाल सिंह नेगी ने कहा कि सरकार को प्रदेश में निजी परिवहन बसें, सूमो, मैक्स, टैंपो, ऑटो रिक्शा, विक्रम आदि का दो साल का टैक्स माफ करना चाहिए। परिवहन व्यवसाय पटरी पर न आने से जहां आर्थिक संकट गहराता जा रहा है वहीं बैंक की किश्त भी नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने वाहनों की आयु सीमा तीन वर्ष बढ़ाने, सभी वाहनों के चालकों को दो हजार व वाहन स्वामियों को पांच हजार की आर्थिक सहायता प्रतिमाह देने, एक साल तक बीमा निशुल्क करवाने, वाहनों के सभी कागजों की समयसीमा दो साल बढ़ाने की मांग की। विधायक ने महासंघ को सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें