फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: समस्याओं को लेकर मंडलायुक्त से की भेंट

Wed, 27 May 2026 05:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड, राजकीय शिक्षक संघ व उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने मंडलायुक्त आनंद स्वरूप से शिष्टाचार भेंट कर समस्याओं से अवगत कराया। इसके साथ ही मांगों को लेकर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मोर्चा के प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने पूर्व की भांति पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने की मांग उठाई। कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे की सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। राजकीय शिक्षक संघ के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष जयदीप रावत व जिला अध्यक्ष भवान नेगी ने शिक्षकों की लंबे समय से लंबित पदोन्नति की समस्या आयुक्त के समक्ष रखीं। उन्होंने पदोन्नति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कर शिक्षकों को समयबद्ध लाभ देने की मांग उठाई। वहीं मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष रेवती नंदन डंगवाल व सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के महासचिव जसपाल रावत ने कर्मचारियों की विभिन्न प्रशासनिक समस्याओं व गोल्डन कार्ड योजना की विसंगतियों को दूर करने की मांग उठाई। इस मौके पर संदीप भट्ट, मनोज घिल्डियाल, अंकित कठैत, दीपक गोडियाल, सुभाष चमोली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें