जम्मू। मंडलायुक्त संजीव वर्मा ने जम्मू संभाग में नए ग्रिड स्टेशनों को स्थापित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेजी से निपटाने के निर्देश जारी किए हैं। वीरवार को संबंधित अधिकारियों से बैठक कर मंडलायुक्त ने केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं के तहत नए ग्रिड स्टेशनों को स्थापित करने के लिए भूमि अधिग्रहण मामलों की प्रगति की समीक्षा की।
इस अवसर पर बताया गया कि अधिकतर मामलों में भूमि अधिग्रहण का काम पूरा हो चुका है और भूमि को जेपीडीसीएल को सौंपा जा चुका है। कुछ मामलों पर अभी काम जारी है। बैठक में जेपीडीसीएल के चीफ इंजीनियर मनोहर गुप्ता, जेपीडीसीएल ट्रांसमिशन के चीफ इंजीनियर सुधीर गुप्ता, जेपीडीसीएल डिस्ट्रीब्यूशन के चीफ इंजीनियर गुरमीत सिंह के अलावा सहायक आयुक्त राजस्व विजय शर्मा, एसडीएम दक्षिण श्रीकांत सुसे के अलावा जेडीए और राजस्व विभाग के तहसीलदार भी मौजूद रहे।