फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. जितेंद्र ने उधमपुर, कठुआ में स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बुधवार को नई दिल्ली से वर्चुअल बैठक के माध्यम से उधमपुर, कठुआ, डोडा संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं खासतौर से आयुष्मान भारत योजना के तहत मिल रही सेवाओं की जानकारी हासिल की। संसदीय क्षेत्र के छह जिलों के जिला उपायुक्तों व मुख्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस अवसर पर मंत्री को स्वास्थ्य सेवाओं के वर्तमान दर्जे की जानकारी दी। इस दौरान विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी व अन्य ढांचागत सुविधाओं के अभाव की भी जानकारी मंत्री को दी गई। इस अवसर पर मंत्री ने जिला व स्वास्थ्य प्रशासन के कोरोना को नियंत्रित रखने में दिए गए योगदान को सराहा। मंत्री ने कहा कि डाक्टरों की कमी को पूरा करने का मामला प्रशासन के समक्ष विचाराधीन है। उन्होंने कहा आयुष्मान भारत योजना में कई योग्य लोगों को अभी तक शामिल नहीं गया गया है। ऐसे में सभी योग्य परिवारों को लाभ मिले इस दिशा में प्रयास होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें