फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झेलम-तवी नदी पर आपदा से निपटने को बनाया जा रहा डाटाबेस : सीईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। इकोनामिक रिकंस्ट्रक्शन एजेेंसी (ईरा) झेलम और तवी नदी पर आपदा से निपटने के लिए डाटाबेस बनाने पर काम कर रहा है। 2014 की विनाशकारी बाढ़ के बाद जम्मू और कश्मीर में इस पर काम शुरू हुआ था। यह परियोजना विश्व बैंक से प्राप्त 250 मिलियन डालर का ही हिस्सा है। इस संबंध में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. सैयद आबिद रशीद शाह ने जम्मू-कश्मीर में विश्व बैंक वित्त पोषित परियोजना के निष्पादन के लिए विभिन्न परामर्शदाताओं से बातचीत की है।
विज्ञापन

इसमें रिजनल मैरीटाइम सिक्योरिटी इन इंडिया, इप्टिसा सर्विस द इनगेनिरिया एलएस स्पेन और अन्य कंपनियों के परामर्शदाताओं ने सुझाव दिए। परामर्शदाताओं ने सीईओ को अवगत कराया कि परियोजना-मल्टी-हैजर्ड रिस्क मैनेजमेंट का मुख्य उद्देश्य भू-क्षेत्र को प्रभावित करने वाले प्रमुख खतरों से बचाना है। हाइड्रो-मौसम संबंधी खतरों (विशेष रूप से बाढ़ और सूखे) के लिए एक एकीकृत परिचालन पूर्वानुमान प्रणाली स्थापित करना।
सीईओ ने आरएमएसआई को निर्देश दिया कि वह एकीकृत परिचालन पूर्वानुमान प्रणाली को जल्द से जल्द पूरा करे। इसके लिए जून 2020 की समय सीमा तय की। इस मौके पर रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। सीईओ ने उन्हें परियोजना पर काम में तेजी लाने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें